एक ही चिता पर पिता-पुत्र का हुआ अंतिम संस्कार
एक ही चिता पर पिता-पुत्र का हुआ अंतिम संस्कार, बारातियों से भरी कार का सफ़ारी गाड़ी से हुआ टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगो की हुई मौत
रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के एनएच टू सी पथ पर शनिवार की देर शाम बराती से भरी कार व सफ़ारी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. घटना में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे. दो बच्चे समेत पांच लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल जमुहार रेफर किया गया था. जिसमें से दो बच्चों की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई.
इधर, इस सड़क हादसे में मौत के गले में समा गए सासाराम शहर के रामेश्वरगंज चलनिया निवासी सुमित प्रजापति एवं उनके पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया. बताया जा रहा है कि उक्त सड़क दुर्घटना में रामेश्वरगंज के सुमित प्रजापति की गुरूवार देर रात घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.
जबकि उनके पांच वर्षीय घायल पुत्र आर्यन कुमार ने शुक्रवार को नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पहले से पिता का शव घर के बाहर रखा हुआ था. जिनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल ही रही थी कि पुत्र की भी मौत हो गई. इस कारण परिजनों द्वारा दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating