शादी के 19 दिन बाद नवविवाहित दुलहन की हुई मौत,
शादी के 19 दिन बाद नवविवाहित दुलहन की हुई मौत,
गढ़वा जिला से बड़ी खबर आई है..
गढ़वा रंका सड़क पर गुलरिया ढोढा पुल के समीप 407 की चपेट में आने से बाइक सवार ओबरा गांव निवासी नूर हसन अंसारी की पत्नी रवीना बीबी 21 वर्ष की मौत हो गई। वही नूर हसन गंभीर रूप से घायल हो गया
घटना के बाद 407 वाहन भागने के क्रम में घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त लोग एक बाइक पर सवार होकर ओबरा से चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव ससुराल में जलसा देखने जा रहे थे। उसी दौरान रंका की ओर से आ रही 407 ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रवीना और नूर हसन दोनों घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां रवीना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना में घायल नूर हसन गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है।
शादी के 19 वें दिन सड़क दुर्घटना में हो गई मौत
रवीना और नूर हसन का पिछले 10 मई को ही शादी हुई थी। शादी के बाद रवीना एक बार अपने मायके गई थी। मायके से 5 दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल ओबरा गांव आई हुई थी लेकिन रविवार को रवीना अपने पति नूर हसन के साथ अपने मायके बबनडी गांव जलसा देखने जा रही थी। उसी बीच गुलरिया ढोढ़ा के पास 407 वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिससे रवीना की मौत हो गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating