हटिया स्टेशन पर फर्जी सब-इंस्पेक्टर पकड़ाया
हटिया स्टेशन पर फर्जी सब-इंस्पेक्टर पकड़ाया
राजधानी राँची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की वर्दी में एक नकली सब इंस्पेक्टर पकड़ में आया। प्लेटफॉर्म पर घूमने के दौरान आरपीएफ ने उसे पकड़ा है। व्यक्ति की पहचान मनोज प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति हमेशा ही रेलवे सुविधाओं का फ्री में लाभ उठाने के लिए आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन कर घूमा करता था। रेलवे में एसी, स्लीपर के साथ-साथ सामान्य कोच में बेरोकटोक यह व्यक्ति सफर करता था और रेलवे की सुविधाओं का लाभ ले रहा था। कड़ी पूछताछ के दौरान नकली आरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने कहा कि वह मूल रूप से भोजपुर के सकाड़ी गांव का रहने वाला हैं। वह पटना हटिया एक्सप्रेस से यात्रा कर हटिया पहुंचा था और फिर राउरकेला जाने की तैयारी में था। पूछताछ के दौरान उसने रेल सुविधाओं का फायदा उठाने की बात स्वीकार की है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि ट्रेन संख्या 18623 पटना हटिया एक्सप्रेस से सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए यह व्यक्ति हटिया पंहुचा था और रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। वर्दी को गौर से देखने पर पता चला कि उसकी नेम प्लेट पर उसका नाम और पुलिस का एसआई भी लिखा हुआ था। संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनोज प्रसाद बताया है। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating