0 0
पुलिस ने पहले देखा जादू फिर जादूगर को उठाया! जाने क्यों? - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 19 Second


दुष्कर्म के आरोपी जादूगर को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने उसके जादू वाले शो को देखा, शो जब समाप्त हुआ तब पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।

पुलिस ने देखा जादू का शो फिर जादूगर को उठाया


मध्य प्रदेश के खंडवा में बलात्कार के एक मामले में दस साल से फरार चल रहे आरोपी को जावर पुलिस ने बिहार से दबोच लिया है। खास बात यह कि फरारी के दौरान वह जादूगर के पास काम करने लगा और जादूगिरी सीख गया।

पुलिस जब उसे पकड़ने गई तब वह जादू का शो चला रहा था। एक घंटे तक पुलिसकर्मियों ने उसका शो देखा। जैसे ही वह स्टेज से उतरा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जवार थाने के टीआई शिवराम जाट ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ साल 2007 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नानकराम को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, उसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। उसके बाद वह कोर्ट में पेशी पर नहीं आया और फरार हो गया। एसपी विवेक सिंह ने आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।

हेड कॉन्स्टेबल रफीक खान को सूचना मिली थी कि नानकराम अब जादूगर बन चुका है। फिलहाल वह पटना में जादू का शो करने गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम पटना पहुंची। जब वहां पुलिस पहुंची तो नानकराम का शो चल रहा था। जब शो खत्म हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी फरारी के दौरान ग्वालियर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर में रहा। यहां उसने अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा। इस दौरान उसने जादू के शो दिखाने के लिए अपनी टीम तैयार की। वह यूपी और बिहार में अपने शो करता था।

https://youtu.be/ZlQEOuShqik

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress