बकरीद पर्व को लेकर केतार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
केतार थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ मुकेश मछुआ तथा थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि की अध्यक्षता में की गई । बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख पति सुरेंद्र प्रसाद एवं प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। वही वीडियो मुकेश मछुआ ने कहा कि बकरीद पर्व मेल-मिलाप से मनाने की जो केतार प्रखंड में परंपरा रही है। इसका निर्वहन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ व सौहार्दपूर्ण परिवेश में मनाने पर बल दिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद का पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। वही केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा की केतार में हर वर्ष जिस तरह से बकरीद का पर्व मनाते आ रहे है । उसी प्रकार शांति के साथ मनाकर मिसाल कायम करे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पर्व के दिन कोई किसी प्रकार से हुड़दंग कर गलत पोस्ट फैलाने का काम करेगा उसे बक्सा नही जाएगा। उस पर सख्त कानूनी करवाई की जाएगी। वही बैठक में धन्यवाद ज्ञापन कामेश्वर सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में केतार मुखिया प्रमोद कुमार, पाचाडुमर मुखिया श्यामसुंदर बैठा, जस्मुदिन अंसारी, हकीमूदिन, मेराजूदिन, अली हुसैन, रामविचार साहू महेंद्र पाल,गुडन पासवान, केतार उप मुखिया संजय पाल, सुरेश कमलापुरी अखिलेश कमलापुरी, उदय कमलापुरी, छोटन सिंह, कामेश्वर सिंह, चनर सिंह, धीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating