दो मुखिया सहित दर्जनों लोगों ने थामा झामुमो का दामन
रांची स्थित मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम एवं 20 सूत्री अध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में दो मुखिया सहित दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला एवं झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने के पश्चात फरठिया के मुखिया पति शहंशाह आलम ने कहा कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा में जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी संरचना को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री होने के बावजूद भी विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर लगातार क्षेत्र में रहकर जनता के सुख एवं दुख में शामिल होते हैं जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों में संतुष्टि का भाव बना हुआ है। पंचायत की जनता के से रायशुमारी कर हमने झामुमो का दामन थामने का निर्णय लिया है। ओखरगाड़ा पूर्वी के मुखिया अजीज अंसारी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गढ़वा इतनी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। क्षेत्र में अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतर रही है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की कार्यशैली बाकी अन्य जनप्रतिनिधियों से पूरी तरह से भिन्न है। इनकी सक्रियता एवं लगनशीलता से प्रभावित होकर हमने झामुमो का दामन थामा है। हम सभी साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।
झामुमो में नसीम अख्तर सोहेल खान, फिरोज अंसारी, राजू विश्वकर्मा, राशिद अंसारी, बुधन खान, मुख्तार खान आदि शामिल हुए।
मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष नितेश सिंह, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला सचिव मनोज ठाकुर, अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि मासूम खान, सूरज चंद्रवंशी, राजा सिंह, दीपक सिंह, मयंक दुबे आदि मौजूद थे।
Read Time:3 Minute, 1 Second