बकरीद त्यौहार को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव(गढ़वा): बकरीद त्योंहार को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की हुई बैठक।
मंझिआंव।गढ़वा। मंझिआंव थाना परिसर में बकरीद त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने किया। वही बैठक में रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि
एक दूसरे से बाद-विवाद न हो व समाज में अशांति फैलाने को लेकर व्हाट्सएप के जरिए अफवाह फैलाया जा रहा है। इससे हम सभी को बचने की जरूरत है। यदि किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है तो त्वरित प्रसासन को सूचित करें।वही बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार भास्कर ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था कायम करना हम सभी का कर्तव्य है हम सभी एकजुटता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाएं। वही इंस्पेक्टर संजय खाका ने कहा कि जिस तरह पूर्व में शांतिपूर्वक वातावरण में पर्व को मनाए हैं उसी प्रकार सौहार्दपूर्ण व भाई चारे के साथ त्यौहार को मनाएं। वहीं उन्होंने कहा कि
शांति व्यवस्था मनाने में आप सभी प्रशासन का सहयोग करें प्रशासन भी आप सभी के साथ खड़ी है। वहीं मौके पर पूर्व मुखिया सेख अमरुद्दीन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर एसएन त्रिपाठी,
तलसबरिया पंचायत के मुखिया महताब आलम,मीनू दुबे, मुखिया शंभू पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल इंस्फाक खान, अशोक कमलापुरी, कंचन धोबी, बिकाश कुमार, आदि सभी पंचायत के मुखिया एवं सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating