0 0
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 34 Second


कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांंडी:युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने रविवार को कांडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांंडी थाना प्रभारी को निर्दोष बताते हुए विरोधियों पर हिन्दू-मुस्लिम में विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया है।
श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश से खरौंधी,केतार व हरिहरपुर ओपी होते हुए पशु लेकर गाड़ियां कांडी होते हुए पलामू के विभिन्न क्षेत्रों में जाती हैं।
यदि पशु तस्करी का मामला होता तो तीन थाने से गाड़ियां गुजर नहीं पाती।
कांडी थाना का थाना प्रभारी मुस्लिम हैं इसलिए भाजपाई व उनसे जुड़ संगठन हिन्दू-मुस्लिम एकता में दरार डालने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे कांग्रेस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांडी में शुरु से ही दोनों संप्रदाय हिन्दू-मुस्लिम एकता का मिशाल पेश करते आए हैं।
ऐसे में किसी घटना को हिन्दू-मुस्लिम से जोड़ना व समाज को तोड़ना कांडी की जनता बर्दाश्त नही करेगी।
जो लोग कानून अपने हाथ में लेंगे कारवाई होगी हीं।
यदि थाना प्रभारी फैज रब्बानी में हिन्दू-मुस्लिम मुस्लिम को लेकर भेद होता तो गरदाहा मठ से चोरी गई मूर्ति इतनी जल्द बरामद नहीं होती।
श्री दुबे ने कहा कि जब कांडी थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं तो उनपर आरोप लगाना कहां तक उचित हैं।
एक सोची समझी चाल के तहत बरडीहा से चलकर कांडी में नेतागिरी करने का मतलब क्षेत्र में सिर्फ तनाव फैलाना है।
जो कहीं से भी उचित नहीं है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में झरी प्रसाद, सुधीर दुबे, राकेश कुमार, मुन्ना साव, मुरली साव, संजय प्रसाद, धीरज तिवारी, शाहिद खलिफा व दिलीप राम उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress