0 0
Share
Read Time:2 Minute, 14 Second

कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखंड के सभी 16 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया का प्रखंड स्तरीय संघ का गठन रविवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित की गई।
जहां पतीला पंचायत के युवा मुखिया अमित कुमार दुबे को निर्विरोध मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा की अध्यक्षता में संपन्न उक्त कार्यक्रम में मुखिया पद के लिए तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। किंतु जल्द ही आपसी सहमति से अमित कुमार दुबे को अध्यक्ष के साथ-साथ गड़ाखुर्द पंचायत मुखिया आरती सिंह को उपाध्यक्ष, बलियारी पंचायत मुखिया चंदा देवी को सचिव,शिवपुर पंचायत मुखिया सोनी देवी को उप सचिव,सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध कुमार बर्मा को कोषाध्यक्ष, कांडी पंचायत मुखिया बिजय राम को कार्यालय सचिव,पतरिया पंचायत मुखिया पुष्पा देवी को संगठन सचिव व मझिगांवा पंचायत मुखिया रीता देवी को निर्विरोध मीडिया प्रभारी चुना गया।जबकि खुटहेरिया पंचायत मुखिया अनिता देवी,राणाडीह मुखिया ललित बैठा,घटहुआँ कला मुखिया कौशल्या देवी,चटनियां मुखिया पूजा देवी,डुमरसोता मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा, लमारी कला मुखिया शशि कुमारी ,हरिहरपुर मुखिया अनुज कुमार सिंह व खरौंधा पंचायत मुखिया परीखा पासवान को सदस्य मनोनीत किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

 313 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *