चतरा जिला के टंडवा प्रखंड में एक दिवसीय दौरे पर टंडवा पहुँचे डीपीआईआईटी विभाग के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री भारत सरकार के अपर सचिव अनिल अग्रवाल। प्रखंड के कई पंचायतों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर स्थल जांच किए। अपर सचिव ने जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन अभियान अंतर्गत हुए कर्यो का किए जांच। अपर सचिव ने अमृत सरोवर, तालाब निर्माण, डोभा निर्माण मनरेगा के तहत बागवानी समेत अन्य 2022-23 के टरवेंशन प्लान के बारे में अधिकारियों को दिए कई दिशानिर्देश। अपर सचिव ने सरादु पंचायत के मगध कोल माइंस में जाकर रैयतों को मिलने वाली सुविधाओं से हुए अवगत। रैयतों ने सुनाई अपनी पीड़ा। कहा खनिज प्रभावित सह उत्खनन कार्य सरादु पंचायत में होने के बाद भी डीएमएफटी मद से योजना चयन में RIDF के अंतर्गत निधि आबंटन साठ लाख राशि में किया गया शामिल। जबकि अन्य पंचायत में दो करोड़ के योजना चयन राशि में रखा गया हैं। रैयतों ने दो करोड़ योजना चयन में शामिल करने का किया मांग। मौके पर उप विकास आयुक्त, उत्कर्ष गुप्ता अरुन एक्का,सीनियर डीएसपी शम्भू सिंह,बीडीओ रंथु महतो सीओ छोटेश्वर दास सीसीएल के मगध जीएम केके सिन्हा पीओ दीपेंद्र नाथ सिविल इंजीनियर भास्कर समेत अन्य अधिकारी थे उपस्थित।