0 0
Read Time:4 Minute, 54 Second


समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए। कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया। उपायुक्त के निर्देश पर आज उप विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार राय और अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर श्री आलोक कुमार जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मौके पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री संजीव कुमार व सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नीतीश कुमार निशांत भी मौजूद रहे।

आज के जनता दरबार में ग्राम- बौलिया, पोस्ट- सोनेहारा, प्रखंड- डंडई निवासी पप्पू कुमार यादव ने अपनी समस्या को बताते हुए कहा कि तकरीबन पिछले 10 साल से वह किडनी और ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित है जिसका इलाज एम्स में करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से हैं और इलाज में सहायता के लिए अनुरोध किया। उक्त आवेदन सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर कमलेश कुमार को अग्रसरित करते हुए उन्हें इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं जनता दरबार में अगली फरियादी ग्राम- छतरिया, प्रखंड- चिनियां निवासी राजकुमारी देवी थी जो घरेलू विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार में आई थी। उन्होंने उप विकास आयुक्त से उनके तीन बच्चों के पालन पोषण हेतु अपेक्षित सहयोग करने तथा घरेलू विवाद संबंधी मामलों में उन्हें न्याय दिलाने का अनुरोध किया। उप विकास आयुक्त ने तत्काल ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चिनियां को टेलिफोनिक माध्यम से महिला को लगभग 20 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग को उनका आवेदन प्रेषित करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

जनता दरबार ग्राम- पंचायत बिजका, प्रखंड- भंडरिया निवासी वकील सिंह, राजेंद्र सिंह और संखा सिंह अपनी समस्या लेकर समाहरणालय पहुंचे, उन्होंने उप विकास आयुक्त से केसीसी लोन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, शाखा, भंडरिया में लोन हेतु आवेदन जमा किया गया है लेकिन उन्हें इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। केसीसी लोन उपलब्ध हो जाने से वह कृषि कार्य करके अपना भरण पोषण कर सकेंगे। उप विकास आयुक्त ने आवेदन को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को अग्रसरित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृषकों को केसीसी लोन मुहैया कराने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त आज के जनता दरबार में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राशन कार्ड से नाम हटाने, पेंशन का लाभ दिलाने, जमीन विवाद, भूमि सीमांकन कराने, जमीन का एलपीसी दिलाने, गैरमजरूआ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, खतियानी जमीन पर दखल कब्जा दिलाने समेत अन्य कई प्रकार के मामले प्राप्त हुए हैं जिन्हें संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए निश्चित समय सीमा के अंदर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिल सकते हैं।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *