0 0
श्रावणी महोत्सव के दौरान तीन दिवसीय संगीतमय हनुमत कथा का किया गया आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 59 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से मंदिर प्रांगण में देवाधिदेव महादेव के सबसे प्रिय माह सावन में पूरे माह तक चलने वाले श्रावणी महोत्सव के दौरान गुरुवार से तीन दिवसीय संगीतमय हनुमत कथा का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ भगवान भोलेनाथ, श्री राम, माता सीता व हनुमान जी के तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया गया। हनुमत कथा वाचन के लिए श्री राम नगरी अयोध्या से बाबा निखिल दास महाराज जी पधारे हुए हैं। निखिल दास महाराज ने हनुमत कथा के दौरान हनुमान जी के भगवान श्रीराम से भक्ति की विशद वर्णन किया। कथा के दौरान हनुमान जी के चरित्र व गुणों का विस्तृत बखान किया। कहा कि भगवान श्री राम के सबसे प्रिय भक्तों में हनुमान जी का नाम सबसे ऊपर है। कथा में निखिल दास महाराज जी के साथ ढोलक पर शिवनाथ, आर्गन पर राजू, पैड पर रंजीत व झाल पर उपेंद्र साथ दे रहे हैं। मौके पर मंदिर के पुजारी पं रामचंद्र पाठक, पं गोपाल पाठक, पं गोविंद पाठक उर्फ छोटू, मंदिर कमेटी के सचिव नंदलाल प्रसाद, रामचंद्र विश्वकर्मा, लखन कुशवाहा, अशोक जायसवाल, दुर्गेश विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, कामेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रोता गण उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress