मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद ने व्यवहार न्यायालय भवन के उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- गढ़वा जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) संतोष आनंद ने गुरुवार को श्री बंशीधर नगर में व्यवहार न्यायालय भवन के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीजेएम ने न्यायालय भवन, परिसर आदि का निरीक्षण किया तथा आगामी 23 जुलाई को न्यायालय भवन का होने वाले उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। डीएलएसए सेक्रेटरी कुमार विपुल ने बताया कि श्री बंशीधर नगर व्यवहार न्यायालय के लिए एसडीजेएम के पद पर अमित खन्ना का पदस्थापन विधि विभाग के द्वारा कर दिया गया है। आगामी 23 जुलाई को श्री बंशीधर नगर न्यायालय भवन का उद्घाटन होना सुनिश्चित है। उद्घाटन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। मौके पर नव पदस्थापित एसडीजेएम अमित खन्ना, जेएम हर्षित तिवारी, रजिस्ट्रार रवि चौधरी, नाजिर दीपक कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौबे आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating