Read Time:1 Minute, 23 Second
केतार प्रखंड अंतर्गत केतार पंचायत से कांवरियों का जत्था देवघर के लिये हुआ रवाना। पिछले दो वर्ष के कोविड काल के बाद जा रहे कावंरियों के चेहरे पर खुशी की झलक देखनें को मिली।
सभी कांवरियो ने कहा कि हमलोग अपनें पंचायत के साथ-साथ पूरे केतार प्रखंड के लिये बाबा से खुशी व अमन-चैन की कामना करेंगें। कांवरियां का जत्था निकलनें से पहले केतार चतुर्भुजी मंदिर और पूरे ग्रामिणों से आशिर्वाद लेकर रवाणा हुए।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद मंडल महामंत्री हेमंत पाठक, दिलीप जायसवाल, राजकुमार नें कावंरिया संघ को रवाना किया। वही
बाबाधाम जानें वालों में रवींद्र कुमार सोनी, आशीष पटेल,अंगद कुमार, वासुदेव कुमार, पिंटु कुमार, विश्व बिहारी साह, सोनु वैद्य, अशोक प्रसाद, महेंद्र पासवान, रितेश कुमार, सुरेंद्र पटेल के अलावा अन्य लोग भी गये हैं।