गढ़वा के रवि कुमार अमेरिका के हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सम्मेलन में लेंगे भाग।
गढ़वा जिले के दिपुवा मुहल्ला निवासी समाजसेवी विजय राम के सुपुत्र रवि कुमार का चयन अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एशिया व अंतरराष्ट्रीय संबंधों की परियोजना में भाग लेने के लिए किया गया है। जिसका चयन इंटरव्यू के द्वारा किया गया हैं। इसके बाद इनको ईमेल के द्वारा जानकारी मिला की इनका चयन हो गया है। इस सम्मेलन का आयोजन अमेरिका में अगस्त महीना में 20 से 24 को किया गया हैं।
रवि कुमार आरंभ से ही तीव्र मेधा के विद्यार्थी थे, उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, गढ़वा से पूर्ण हुई। दसवीं कक्षा में उन्होंने अपने विधालय में प्रथम और पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया था। कक्षा बारहवीं में,वाणिज्य संभाग से पुनः उन्होंने पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत एक के बाद एक, कई सम्मानित प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्थान हासिल किया।
आईपीमेट रोहतक टेस्ट में उन्होंने ऑल इंडिया अंडर-200 रैंक हासिल किया था, पर वित्तीय परेशानी के कारण वे आईआईएम रोहतक से अपना पढ़ाई जारी करने में असमर्थ रहे। रवि एक युवा सेबी प्रमाणित विश्लेषक भी हैं। वर्तमान में वे रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं।
रवि कुमार एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिताजी एक कर्मठ समाजसेवी और माताजी गृहणी हैं, जो कि इस विदेशी समेल्लन का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने मंत्री जी से भी मदद की गुहार लगाई है और आशा है कि वो मंत्री जी के मदद से इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने में सफ़ल होंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating