पुलिस पर उग्रवादी हमला की योजना, तीन को किया गिरफ्तार।। Jharkhand Naxal News
झारखण्ड के खूँटी जिले के पुलिस की टीम पर हमला करने की योजना बना रहे तीन पीएलएफआई उग्रवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आपको बताते दे की खूंटी जिला के रनिया और चाईबासा जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कोनबीरकेल के पीएलएफआई का एक दस्ता पुलिस के आवागमन पर निगरानी रखकर अभियान में शामिल पुलिस टीम पर हमला करने के फिराक में हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. जिनमें जीवन सुरीन, अनिल मांझी और अनमोल गुड़िया शामिल है. पुलिस ने इनके पास से दो रायफल सीलिंग,11 मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों ने स्वीकार किया कि 3 फरवरी को गुदड़ी थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में शामिल था, इसके अलावा पीएलएफआई के नेटवर्किंग और लेवी वसूली करने का भी बात स्वीकार किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पेड़ से लटकता मिला शव, पास में खड़ी मिला बाईक, बड़ी खबर झारखंड
बड़ी खबर हजारीबाग से आई है जहां पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया है। लाश के पास...
झारखंड के 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, बड़ी खबर झारखंड
सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान दो गुटों में हिसंक झड़प के बाद 17 वर्षीय रूपेश कुमार पिता सिकन्दर पांडेय की...
हजारीबाग। मूर्ती विर्सजन के दौरान में दो गुटों में मारपीट एक की मौत
Jharkhand Hajaribag झारखंड के हजारीबाग जिला से बड़ी खबर आ रही है जिला के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत नईटाव गांव...
Average Rating