0 0
Dumka। बासुकीनाथ से लौट रहा यात्री बस पलटा, 35 लोग घायल, 9 गम्भीर - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 18 Second

झारखंड के दुमका से बड़ी खबर आ रही है जहां दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर बासुकीनाथ से आ रहे श्रद्धालुओं की एक बस पलट गई जिसमें 35 से ज्यादा यात्रियों को घायल होने की सुचना है 9 यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि बस में सवार सभी यात्री नालंदा के अस्थावा गांव के रहने वाले हैं और वे बासुकीनाथ में जल अर्पण कर घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
हादसा दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर दूधानी गांव के समीप बीती रात हुई है । सड़क हादसा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। मंत्री बादल पत्रलेख ने भी हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को अलर्ट किया और सभी घायलों का इलाज के साथ ही भोजन का भी व्यवस्था किया जा रहा है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress