शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हाई स्कूल रमना के सभागार में टीएनए कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हाई स्कूल रमना के सभागार में टीएनए कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें वर्ग – 1 से 8 तक के शिक्षकों को आनलाइन मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में हिन्दी, गणित, अंग्रेजी के साथ की अन्य विषयों के संबंध में शिक्षकों की समझ का मूल्यांकन किया गया। आनलाइन मूल्यांकन से पूर्व शिक्षकों को ट्रेनिंग नीड्स एनैलिसिस एवं इसके उद्देश्यों की जानकारी दी गई। जिसके बाद शिक्षकों को आनलाइन मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन पेज को लाॅगिन करने, मूल्यांकन देने, मूल्यांकन का समयावधि एवं सबमिट करने आदि की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर ने कहा कि टीएनए का उद्देश्य शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करना है। जिसके लिए मूल्यांकन के माध्यम से शिक्षकों की जरूरत का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी विद्यालय के 50 प्रतिशत शिक्षकों का टीएनए मूल्यांकन किया जा रहा है। अन्य शिक्षकों के लिए यह कार्यक्रम 28 जुलाई को भी आयोजित किया जाएगा। टीएनए कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बहुत ही गहनता व सावधानी पूर्वक मूल्यांकन पेज को भरा। मौके पर बीआरपी रोहित कुमार, एमआईएस विजय पासवान, रिसोर्स शिक्षक उपेंद्र कुमार, मंजू कुमारी, शिक्षक सुरेंद्र गुप्ता, श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रताप यादव, जितेंद्र शर्मा, उपेंद्र पासवान, राहुल सिंह कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, सरिता कुमारी, वंदना पांडेय, राजू देव, अनुप देव, प्रदीप देव, सोनु सिंह, अरफाद अली, दिवाकर सिंह, बरकत अंसारी, राजेश कुमार, रंजन सिंह, नागेंद्र बैठा, सुरेंद्र मेहता, सत्यनारायण देव मेहरा एवं लाल सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating