0 0
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रखण्ड इकाई केतार के अध्यक्ष बने विकास - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 48 Second

केतार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला कमेटी गढ़वा के निर्देशानुसार रविवार को केतार प्रखंड के सभी पत्रकार बंधुओं की बैठक मां चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन हुआ प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष विकास कुमार सिंह को बनाया गया। वही उपाध्यक्ष इम्तेयाज आलम को कोषाध्यक्ष गोखुल कुमार को मीडिया प्रभारी बिट्टू सिंह को बनाया गया। इस बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने संगठन का अनुशासन व कर्तव्य,निष्ठा का शपथ लिया। साथ ही एकजुट रहने के लिए एक दूसरे से एक दूसरे पर भरोसा दिलाया वही अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि संगठन की एकजुटता एवं अनुशासन हमारी पहली प्राथमिकता होगी और हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी पत्रकारिता को और बेहतर से बेहतर बनाकर प्रखंड में एक अलग पहचान बनाने का कार्य करेंगे एवं जितनी भी जनहित कि मामलाए हो उसको हम लोग एकजुट होकर निराकरण करने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि संगठन पर इसी तरह से भरोसा विश्वास बनाए रखेंगे। इस बैठक में शामिल दिलीप जायसवाल, ज्वाला कमलापुरी, पुरुषोत्तम प्रसाद, अंगद प्रसाद, प्रदीप चंद्रवंशी, शामिल थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress