धुरकी:-बीडीओ ने कृषि कर्मियों के साथ कि बैठक
✍️संवाददाता अरमान खान 👉
धुरकी बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी कृषि मित्र लैंपस व पैक्स के अध्यक्षों के अलावा जेएसपीएल एवं प्रखंड के कृषि कर्मियों के साथ झारखंड राज्य राहत योजना को लेकर बैठक की गयी. बैठक के दौरान बीडीओ ने उपस्थित सभी लोगों को यह निर्देश दिया कि सूखा राहत को देखते हुए प्रखंड के सभी योग्य एवं जरूरतमंद किसानों का निबंधन करें. इसके लिए प्रखंड के सभी गांव के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए संबंधित सीएसपी केंद्र संचालकों ,किसान मित्र, एवं लैंप्स के अध्यक्ष एवं पैक्स के अध्यक्ष एवं जेएसपीएल कर्मी, कृषि कर्मिय एक टीम बनाकर काम करें. ताकि जरूरतमंद किसान को इसका लाभ मिल सके. किसानों को किए गये निबंधन की सूची हम लोग निरीक्षण कर जिला स्तर तक भेजें. ताकि सरकार के द्वारा दी जाने वाली किसानों को सहायता राशि उनके खाते तक पहुंच जाए. ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके. और सरकार का उद्देश्य पूरा हो सके. बीडीओ ने कहा कि जो प्रखंड में स्थिति बन रही है. उसके अनुरूप हम लोग आकलन करेंगे उसके अनुरूप रिपोर्ट तैयार कर भेजा जायेगा. इसके लिए सभी लोग निष्ठा पूर्वक कार्य करें.तभी उद्देश्य को पूरा करेंगे. इस दौरान बैठक में कृषि मित्र इसराइल खान, जियाउद्दीन खान हरिनारायण यादव योगेंद्र यादव, शंभू सिंह, आनंद गिरि, पैक्स अध्यक्ष मनदीप गुप्ता, एहसान अंसारी, के अलावे प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जयसवाल एवं चंद्र प्रकाश कुमार के अलावे सभी राजस्व कर्मचारी जेएसपीएल कर्मी ग्राम सेवक, सीएसपी संचालक उपस्थित थे.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
संयोजिका नें विद्यालय के हेड मास्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, थाना में मामला दर्ज
सगमा प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्टसगमा(गढ़वा )। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में जब नैतिक पतन के...
बाइक छोड़ने के लिए पैरवी (मदद) करने के बजाय लोगों को करें जागरूक
विनोद पटेल की रिपोर्ट गढ़वा (धुरकी): बाइक छोड़ने के लिए पैरवी (मदद) करने के बजाय लोगों को करें जागरूक उक्त...
छात्रावास से हुई चोरी की पुलिस ने किया खुलासा
धुरकी से विनोद पटेल की रिपोर्ट धुरकी। धुरकी थाना के निकट राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति छात्रावास से...
एक नाम जद अभियुक्त को धुरकी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामानन्द प्रजापति कि रिपोर्ट धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी पंचायत के कदवा गांव निवासी नीरज पासवान को धुरकी पुलिस ने...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन।
धुरकी प्रखंड से संवाददाता रवि प्रकाश केसरी का रिपोर्टप्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 27 मार्च को धुरकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य...
Average Rating