संवाददाता अरमान खान की रिपोर्ट
धुरकी।गढ़वा। हर छात्र छात्रा के अंदर अर्जुन, एकलव्य एवं एपीजे अब्दुल कलाम बनने की प्रतिभा छुपी हुई है, जरूरत है अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने की। शिक्षा से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है। शिक्षा से व्यक्ति सर्वोच्च पद को प्राप्त करता है। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। उक्त बातें सम्मान समारोह सह क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी धुरकी अरूण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सगमा श्री सत्यम कुमार, धुरकी थाना प्रभारी श्री सदानंद कुमार, चिकित्सा प्रभारी डाo दिनेश कुमार सिंह जेजे प्रदेश सचिव सियाराम शरण सिन्हा, धुरकी प्रखंड प्रमुख शांति देवी सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संबोधन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सगमा सत्यम कुमार ने बताया कि शिक्षा समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं शिक्षा अनमोल धरोहर है क्योंकि शिक्षा से ही समाज का उत्थान हो सकता है उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को अपनी इस पढ़ाई की सफलता का श्रेय देते हुए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी एवं उन्हें निरंतर पढ़ाई जारी रखने को सलाह दी। थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने संबोधन के दौरान बताया कि शिक्षा व्यक्ति के लिए इतना ही जरूरी है जितना जीवन में उसके भोजन की जरूरत होती उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी विकट परिस्थिति में छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होनी चाहिए उन्हें निरंतर अपने पढ़ाई के क्षेत्र में प्रयास करने चाहिए क्योंकि भगवान भी उन्हीं को मदद करते हैं जो स्वयं प्रयास करते हैं वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज शिक्षा का ही देन है की हर क्षेत्र में लड़कों से ज्यादा लड़के और लड़कियों ने सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने सफल सभी छात्र छात्राओं को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक को हार्दिक शुभकामनाएं दी । वही प्रखंड प्रमुख शांति देवी ने बताया कि यह वही धरती है जहां मदर टेरेसा झांसी की रानी पीटी उषा जैसे जांबाज़ महिला जन में और वह अपने कार्यों से समाज में पहचान बनाएं। वही मैट्रिक और इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के बीच मेडल पेन एवं डायरी देकर उन्हें सम्मानित कर उनके हौसले और मनोबल को बढ़ाया वही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर उनके तर्क शक्ति एवं बौद्धिक विकास की वृद्धि पुरस्कार भी वितरण की उन्होंने मंगलवार को विद्युत सबस्टेशन के सामने मैदान में जय जय प्रखंड कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित की गई थी। धुरकी प्रखंड परिसर में जे जे ए के तत्वधान में कियुज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसके मुख्य अतिथि धुरकी बिडियो अरुण कुमार सिंह, सगमा बिडियो सत्यम कुमार व थाना प्रभारी सदानंद कुमार, जे जे ए के प्रदेश अध्यक्ष सियारामशरण वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में धुरकी बिडियो ने कहा कि धुरकी प्रखंड के सभी स्कूल के प्रथम स्थान लाए बच्चा एवं बच्ची को अपने लगन से पढ़ाई करने की बात कही और इसी तरह अपने स्कूल और प्रखंड का नाम रोशन करें वही सगमा वीडियो में अपने प्रखंड अनुमंडल व जिला से कई सवाल पूछे जिसमें भाग लिए बच्चा बच्ची ने सवाल का जवाब दिया. वही धुरकी थाना प्रभारी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पेन डायरी देकर सम्मान किया. मौके पर धुरकी प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष दामोदर जयसवाल आदिम जनजाति मंडल अध्यक्ष तेजू कोरबा समाजसेवी गोपाल केसरी पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव मुखिया संघ अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रक्षी मुखिया मंजू देवी पूर्व मुखिया सतनारायण बैठा विदेशी प्रतिनिधि राम भरोसा राम कमलेश कुमार गौड़ समाजसेवी अमरीश यादव सहित काफी संख्या में बुद्धिजीवी समाजसेवी एवं ग्रामीण छात्र छात्राओं मौजूद थे।

Read Time:6 Minute, 10 Second