बंशीधर नगर:-जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय, युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन सदमे में गया युवक
संवाददाता अरमान खान
बंशीधर नगर : ..नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी शहजाद आलम (30 वर्ष) उर्फ पप्पू आलम पर यह कहावत सटीक बैटरी है कि ,जाको राखे साइयां मार सके न कोय, हो रही है। इस युवक के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन उसके शरीर मे खरोंच तक नही आई। हालांकि इस खौफनाक हादसे के कारण वह सदमे में है।
रेलवे के मुताबिक रात एक बजे हावड़ा से भोपाल जानेवाली एक्सप्रेस के चालक ने नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन को सूचित किया कि सोनवर्षा गांव में पोल संख्या 47/2 के समीप दोनों रेलवे लाईन के बीच मे एक युवक पड़ा हुआ है जिसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। चालक सहित रेलवे कर्मियों को लगा कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी है। तत्काल स्टेशन में तैनात आरपीएफ जवानों को सोनवर्षा भेजा गया।
वहां जाने के बाद आरपीएफ के जवानों ने देखा कि उक्त युवक वैसे ही रेलवे लाईन के बीच मे सोया है। लेकिन वह जिंदा है। शरीर मे खरोंच भी नहीं आई थी। लेकिन वह सदमे में था। जिसके बाद 108 नम्बर एम्बुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिये उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोगों के मुताबिक वह युवक काफी देर से उस क्षेत्र में टहल रहा था। हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस से पहले दो मालगाड़ी भी उस ट्रैक से गुजरी थी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा कि एक्सप्रेस के अलावे मालगाड़ी भी उसके ऊपर से निकली है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating