रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका थाना अंतर्गत विभिन्न गाँव के गणमान्य लोगों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया ।
बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए रंका अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने कहा कि कोरोना कम नहीं हुआ है।
बूस्टर डोज रंका के नागरिकों को लेने का आग्रह करते हुए बताया कि रंका एवं दुधवल का ही जुलुस का लाइसेंस है।बाकी आखाडा के लोग लाइसेंस बना ले।ताकि प्रशासन की ओर सतर्कता बरती जा सके।सोनपुरवा शांति समिति को संयमित रूप सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए निर्देशित किया गया।
रंका थाना परिसर से सटे मंदिर के पास उठे विवाद पर भी चर्चा किया गया।लोगों से शांति पूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया है ।उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य किसी बात को लेकर अग्रसर न हो बल्कि प्रशासन की मदद करें ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने कहा जुलूस में भाग लेने वालों की मोबाइल संख्या वाट्सएप ग्रूप से जोड़ कर प्रशासन को भी जोडे।
अंत में उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि जहां कही विवाद की स्थिति हो प्रशासन को सूचित करें ।
इस अवसर पर मोमताज अली रंगसाज मानपुर मुखिया हसीब अंसारी सदर शोयेब खलीफा रंका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया सिरोई पंचायत के मुखिया कर्म दयाल सिंह दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अंसारी प्रमुख हेमंत लकडा खपरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जफर अंसारी सुरेश पाण्डेय जैनुल्लाह अंसारी हाजी इसलाम खलीफा हाजी एकारामूद्दीन खलीफा उतम पाण्डेय किशोर कुमार शौंडिक पारसनाथ पाण्डेय इन्द्र देव मोची संजय सोनी रंका रंका उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राहुल कुमार तिवारी
अंचल पदाधिकारी शम्भु राम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
Read Time:3 Minute, 14 Second