मुहर्रम पर्व को लेकर नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर रहेगी पैनी नजर: इंस्पेक्टर
संवाददाता अरमान खान
श्री बंशीधर नगर:– मुस्लिमों का त्यौहार मुहर्रम पर्व को लेकर नगर उंटारी थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल थे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन का गस्त बढ़ाया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह कोरोना के लहर की आशंका को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाना है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस व गैर लाइसेंस वाले कमेटी को जुलूस के दिन वीडियो रिकॉर्डिंग कराना अनिवार्य है।वही सोशल मीडिया जैसी प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भड़काऊ पोस्ट ना डालें।इंस्पेक्टर ने दोनों समुदायों के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाने की अपील की। मौके पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, बिससूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे,अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्तापूर्व प्रमुख रविन्द्र पासवान,उपप्रमुख गणेश देव,झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय,मुखिया मनोज ठाकुर, विवेक कुमार, सिविस्टयानी केरकेट्टा, मुखिया प्रतिनिधि अनुराग सोनी,वीरेंद्र प्रसाद, वार्ड पार्षद नीरज कुमार,रेखा देवी,शकील अहमद,नसरुल्लाह खान,कमलेश मेहता,हजारी प्रसाद,पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख,सदर तौहिद खान,नसीर अंसारी,तस्लीम खान,शमीम खान,मुहर्रम इंतजामिया कमेटी सदर खुर्शीद खान,इम्तियाज अंसारी,
बीडीसी फतेह मोहम्मद,हजारी प्रसाद,मानिक राम,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating