विदाई समारोह में बीईईओ को किया गया सम्मानित
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी: प्रखंड के शिक्षको ने प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईईओ राकेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमे शिक्षको ने बीईईओ राकेश कुमार को शाल व बुके देकर समानित किया। वही सभी शिक्षक समाज ने बीईईओ राकेश कुमार के कार्यकाल का बहुत बहुत प्रशंसा किया।
शिक्षक मृत्युंजय दुबे ने कहा कि राकेश कुमार का कार्यकाल बेहरत रहा है। उनके निर्देशन में प्रखंड के शिक्षको ने बेहतर कार्य किया है। इसके अलावे कहा एक दिन हम सभी को स्थानांतरण की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
इसी के तहत बीईईओ राकेश कुमार का भी स्थानांतरण हजारीबाग जिला के चौपारण में हुआ है। अखिल भारतीय झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरेश कुमार राम ने कहा हम सबों के बीच बीईईओ राकेश कुमार सदा अभिभावक के रूप में रहते हुये मार्गदर्शन देने का काम किया है। इनका ऋणी हम सभी शिक्षक समाज रहेंगे।
वहीं खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनकी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला परिषद सदस्य के पांच साल के कार्यकाल में इनका भरपूर सहयोग मिला। बीईईओ राकेश कुमार के निर्देशन में प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। हम उम्मीद करती हूं कि आगे आने वाले बिईओ इससे भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था बहाल करेंगे।
बीईईओ राकेश कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक युग में शिक्षा प्रणाली को सुधारने में सरकार अथक प्रयास कर रही है। हमे उम्मीद है प्रखंड के सभी शिक्षक आगे इससे भी बेहतर शिक्षण का कार्य करेंगे। आज प्रखंड के सभी शिक्षको ने जो सम्मान दिया है मैं उसे हमेशा याद रखेंगे।
इसके पश्चात सभी शिक्षको ने स्थानांतरित बीईईओ राकेश कुमार को प्रखंड संसाधन केंद्र से लेकर अमरोरा तक जुलूस के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में शिक्षक अमरेश कुमार राम, नीरज कुमार दुबे, मृत्युंजय दुबे, अंजनी दुबे, आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating