बंशीधर नगर: देशी कट्टा लहराकर प्रतिपूर्ति राशि की मांग करने छात्र अपने मित्रों के साथ पहुंचा विद्यालय
✍️अरमान खान की रिपोर्ट👉
बंशीधर नगर : प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलासपुर में हेडमास्टर से प्रतिपूर्ति राशि की मांग करने गये स्कूल के छात्र ने अपने दोस्तों के साथ पिस्टल लहराकर धमकाने का प्रयास किये जाने की खबर है।
छात्र के इस हरकत से स्कूल में हड़कंप मच गई। तत्काल स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल बल के साथ स्कूल पहुंचे और उक्त छात्र के साथ और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिस्टल बरामद कर लिया है।
इसकी जानकारी देते हुये विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद यादव ने बताया की प्रतिपूर्ति राशि का वितरण करने के लिये हमलोग मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान आठवीं क्लास का छात्र अनमोल यादव अपने दोस्त के साथ स्कूल पहुंचा। उसने तत्काल प्रतिपूर्ति राशि की मांग की।
हेडमास्टर व अध्यक्ष के द्वारा मीटिंग के बाद राशि का वितरण करने की बात कही। जिसके बाद उसने आवेश में आकर स्कूल में पिस्टल लहराने लगा। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षक एवं छात्र दहशत में हो गये। उधर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating