संत जेपी स्कूल रमना के नये भवन में जाने एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट मुख्यालय स्थित संत जेपी स्कूल रमना के नये भवन में जाने एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, मुखिया दुलारी देवी एवं थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। सभी भारतीय को अपने देश व उसके शान तिरंगा पर गर्व है। हमें अपने तिरंगा के शान व सम्मान में घर घर तिरंगा फहराने की जरूरत है। प्रमुख करूणा सोनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव व तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है। उन्होंने प्रखंड वासियों को 11 से 15 अगस्त तक घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने में सभी को विशेष ध्यान भी रखना होगा कि इस दौरान तिरंगा का अपमान न हो सके। कार्यक्रम को मुखिया दुलारी देवी, थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, संत जेपी स्कूल के निदेशक डॉ पारसनाथ आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर संत जेपी स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित रंजन, मुन्ना सिंह, सीताराम सिंह, गंगा प्रसाद चंद्रवंशी, बबलू बैठा, रवि ठाकुर, आकाश चौधरी, स्वाति कुमारी, विकास कुमार, इम्तियाज अंसारी, संतोष कुमार, दुदुन पासवान, सुनील यादव एवं कामेश्वर सिंह सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating