झामुमो युवा नेता लाल बाबू खान के आवास के समीप शाने हुसैन कमेटी के तत्वावधान में शोहदा ए कर्बला का किया गया आयोजन
श्री बंशीधर नगर:- नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुर (बगईयाटाड) ग्राम स्थित झामुमो युवा नेता लाल बाबू खान के आवास के समीप शाने हुसैन कमेटी के तत्वावधान में शोहदा ए कर्बला का आयोजन किया गया। शोहदा ए कर्बला का शुभारंभ कुराने पाक की तिलावत कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुफ़्ती जाकिर हुसैन साहब ने हजरत इमाम हुसैन की जिंदगी पर रोशनी डाली गई। उन्होंने कहा कि हमे इस्लाम हजरते हुसैन की शहादत से मिला है। उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम सादगी औऱ प्रेम भाईचारे से रहना का पैगाम देता है हर मुस्लिम को इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि
इमाम हुसैन की शख्सियत से हमें हक के लिए लड़ने व जुल्म के आगे सिर नहीं झुकाने की सीख मिलती है। हालात चाहे जो हों सच्चाई की राह कभी नहीं छोड़नी चाहिए। अंत में सलातो सलाम पढ़कर अमन चैन की दुआ की गई ।मौके पर मौलाना अमीरुद्दीन साहब,मौलाना कादिर साहब,मौलाना आबिद हुसैन,मौलाना फैजान रजा,आमीन खान,मुना खान,विक्की सौदागर, छोटू कुरैशी, रिंकू खान,सलाहू खान,फेराजूल खान,असगर कुरैशी, अंसार खान,अमन कुरैशी सहित अन्य लोग नाम शामिल हैं।मंच का संचालन मौलाना एजाज अंजुम साहब ने किया।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating