हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला पर्व मोहर्रम पहलाम के साथ हुआ संपन्न
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला पर्व मोहर्रम पहलाम के साथ संपन्न हो गया । इस मौके पर करचाली, मदगड़ी, चिरैयाटांड़, बघवार ,भंडरिया सहित अन्य गांव से ताजिया अखाडा निकाला गया । सभी गांव से जुलूस की शक्ल में लोग मातम करते और मर्सिया पढ़ते कंजिया मिलन स्थल पहुंचे ।जुलुस में लोगों ने या हुसैन, या अली के नारे लगा रहे थे । मिलन स्थल पर लोगों ने ताजा सिपड, अखाड़ा मिलान किया।मिलन स्थल में लाठी तलवार भला से करतब दिखाए । जुलूस में ताजिया, सीपड़, दर्जनों की संख्या में अखाड़ा लाया गया था । जुलूस और ताजा मिलान में किसी से कोई परेशानी न हो इस के लिए भंडरिया अंचल पदाधिकारी मदन माली अपने दल बल एवं पुलिस के जवानों के साथ तैनात थे । करचाली जामा मस्जिद में इस मौके पर कुरान खानी और मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया और लंगर बांटी गई। मौलाना मुर्शीद आलम, मुफ्ती कासीफ रजा,मौलाना इकबाल , हाफिज असफाक ने तकरीर एवं नात शरीफ पेश किया । करचाली मदरसा में लंगर बांटी गई । छोटे बड़े सभी लंगर का लुफ्त उठाते देखे गए । शाम को कर्बला के मैदान में पहलाम के साथ मोहर्रम पर्व संपन्न कर लिया गया । मौके पर हाजी सलामत्तुल्लाह अंसारी, जुबैर नसीम आजम, खुर्शीद आलम, वाजुदीन अंसारी, हाजी अमीम, हाजी शमीम, एहतेशाम अंसारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating