Read Time:1 Minute, 15 Second
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 10 अगस्त दिन बुधवार को बिशुनपुरा गांधी चौक के नजदीक टेंपो स्टैंड के बगल में श्री संतोष चौधरी जी का घर का गृह प्रवेश एवं न्यू जयसवाल मेडिकल दुकान का उद्घाटन संपन्न हुआ। दुकान का प्रोपराइटर दीपक चौधरी ने कहा कि यहां पर सभी प्रकार के थोक एवं खुदरा दवा उचित मूल्य पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर दवा दुकान खुलने से आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस तरह के दवा दुकान खुलने से आसपास के लोगों में खुशी का महौल देखा गया। लोगों ने कहा कि दवा के अभाव में अब हमलोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। इस उद्घाटन के मौके पर पंकज चौधरी, यशवंत रवि, गया प्रसाद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, कुंदन चौरसिया, मनोज कुमार शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।