केतार प्रखंड में मंगलवार को मोहर्रम पर्व शांति व सदभद्राव के बीच मनाया गया। इमाम हुसैन की शहादत दिवस के रूप में शांति व सदभद्राव के माहौल के बीच मुहर्रम मनाया गया। इस अवसर पर ताजिया जुलूस भी निकाला गया। विभिन्न अखाड़ा कमेटी की ओर से निकाले गए ताजिया जुलूस में लोगों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य पेश किया। लाठी व तलवार भाजकर करतब दिखाया। इस दौरान ताजिया जुलूस व अखाड़ा देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग पडां नदी के तट पर एवं कर्बला के पास उपस्थित थे। जहां जुलूस में शामिल युवाओं ने कई करतब दिखाया। वहीं सुरक्षा की कमान संभाले पीएसआई संजय हेंब्रम, उस्मान शेख सहित पर्याप्त पुलिस बल तैयार थे। जुलूस शांति व सौहार्द माहौल में संपन्न कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, पंचायत सचिव राजीव कुमार, मुकुंदपुर मुखिया मुन्ना साह,केतार मुखिया प्रमोद कुमार ,विदीशी प्रतिनिधि इम्तियाज आलम उपस्थित रहे। या अली या हुसैन के नारे के साथ अली और हुसैन की शहादत की याद को ताजा किया। इस दौरान बेहतरीन ताजीया बनाने वाले इकबाल अंसारी एवं अकबर अंसारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं केतार मुख्या प्रमोद कुमार ने सम्मानजनक पुरस्कार दिया। इस मौके पर समाजसेवी पंकज सिंह, मुकुंदपुर मुखिया मुन्ना साह, राज किशोर सिंह, प्रखंड सदर मेराजुउद्दीन अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, जशमुउद्दीन अंसारी, इकबाल अंसारी ,अल्ताफ आलम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Read Time:2 Minute, 24 Second