केतार बाजार पहुंचा कांग्रेस का गौरव यात्रा।
केतार बाजार पहुंचा कांग्रेस का गौरव यात्रा। जिला प्रभारी ने कहा कि इसका उद्देश्य जन जन तक है पहुंचाना। मंगलवार की शाम भारतीय कांग्रेस पार्टी का गौरव यात्रा केतार बाजार पहुंचा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोरिया समता उच्च विद्यालय के समीप जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात कर्पूरी गेट के समीप जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी ,जिला प्रभारी परविंदर सिंह, सेवादल के जिला अध्यक्ष राहुल दुबे बिससूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार ने फीता काटकर कांग्रेस का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि देश की आजादी का 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी के शहीदों के बलिदान को याद और स्मरण करने के लिए गौरव यात्रा निकाली है। वहीं जिला प्रभारी परविंदर सिंह ने कहा कि गौरव यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक पहुंचना और जनता की समस्याओं को सुनना और निराकर करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का सुख भोगने के लिए एक से एक हथकंडे अपना रही है। भाजपा सरकार तुसीक्रम राजनीति कर भाई को भाई से हिंदू को मुसलमान से आपस में लड़ा कर दरार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्राहिमाम हो गई है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। खाने-पीने के सामान और अनाज पर जीएसटी लगा दिया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र तिवारी, सुशील चौबे, राहुल दुबे ,बिससूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार ,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राम भजन गुप्ता, राजनाथ राम ,सुनील राम , विभूषण पाठक, नेहाल चंद्र यादव, रवि कुमार ,वेद कुमार, अमरनाथ सिंह ,रामकेश सिंह, चंदन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating