0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाने को लेकर मुकुंदपुर और केतार पंचायत सचिवालय में हुई बैठक। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाने को लेकर केतार पंचायत में मुखिया प्रमोद कुमार और मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया मुंगा साव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। पंचायत सचिवालय भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्षगांठ पर *हर घर झंडा घर-घर तिरंगा* कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रमोद कुमार और मुंगा साव ने अपने अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों के साथ-साथ अपने अपने वार्ड के प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगाएं। इस मौके पर मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव राजीव कुमार, रोजगार सेवक वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे। जबकि केतार पंचायत भवन में रोजगार सेवक पंकज सिंह , मुखिया प्रमोद कुमार, अरविंद बैठा, कुंदन प्रसाद, सुरेश कमलापुरी सहित सभी वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *