प्रखण्ड कार्यालय में झंडा तोलन के लिए किया गया समय निर्धारित
खरौंधी प्रखंड सेचंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा):- प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन का समय सारणी निर्धारण के लिये प्रमुख आभा रानी की अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 15 अगस्त के अवसर पर धूमधाम से झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। प्रमुख आभा रानी ने कहा कि विगत वर्षों में कोरोना महामारी की वजह से सभी कार्यक्रम स्थगित किया गया था लेकिन इस वर्ष झंडोत्तोलन के साथ साथ कई कार्यक्रम भी आयोजित की जायेगी। जिसका व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इसके पश्चात सर्वसम्मति से प्रखंड कार्यालय पर 8:00 बजे, मध्य विद्यालय खरौंधी पर 8:10, बजे आंगनबाड़ी केंद्र खरौंधी पर 8:20 बजे, उच्च विद्यालय खरौंधी पर 8:30 बजे, पंचायत भवन खरौंधी पर 8:40 बजे, तहसील भवन पर 8:50 बजे, उपस्वास्थ्य केंद्र खरौंधी पर 9:00 बजे, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पर 9:10 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र खरौंधी पर 9:15 बजे, डाकघर खरौंधी पर 9:35 बजे, थाना खरौंधी परिसर में 9:50 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पर 10:20 बजे, प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम उच्च विद्यालय के मैदान में 12:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इस बैठक में बीडीओ गणेश महतो, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, राजी पंचायत समिति सदस्य सिलवंती देवी, करिवाडीह पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating