अमहर पंचायत में मुखिया के अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर की गई बैठक
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
अमहर( विशुनपुरा ) स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमहर पंचायत में तैयारियां जोरों पर है क्योंकि इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास है देश की आजादी का यह 75 वां साल है आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर अमहर पंचायत में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं
जिसमें 13 अगस्त को मुखिया ललित नारायण सिंह की अध्यक्षता में पूरे अमहर पंचायत में भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। अमहर पंचायत के मुखिया ने कहा की इसी तरह देश के अलग-अलग प्रखंड हो या सुदूर गांव हर किसीको अपने मुल्क एवं तिरंगा, भारतीय के लिए शान होता है । इस वर्ष हम सभी आजादी की 75वी स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। मुखिया जी ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को पूरे हिंदुस्तान को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे लिहाजा इस स्वतंत्रता दिवस के यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है देश भर में हर घर तिरंगा अभियान का जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है। अमहर पंचायत के बीडीसी भरदूल चंद्रवंशी ने लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की। इस मौके पर पंचायत सचिव राम प्रवेश सिंह, विनोद माली, सद्दाम हुसैन, राघवेंद्र प्रताप देव, राजेश कुमार मेहता, नंदलाल चंद्रवंशी, मंटू पांडेय, सुधीर पांडेय, ललटू सिंह , धर्मराज बियार, उमेश कुमार चंद्रवंशी, अनिरुद्ध कुमार, दिनेश बियार, अजय कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating