0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

*अरमान खान की रिर्पोट*


कांग्रेस पार्टी ने आजादी के 75 वें वर्षगांठ को लेकर बंशीधर नगर मे गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुये।

गौरव यात्रा भवनाथपुर मोड़ से शुरू होकर गोसाईबाग मैदान तक गयी तथा वापस गोसाईबाग से वापस लौटकर थाना के समीप सभा आयोजित की गई। यात्रा में शामिल लोग हाथ मे तिरंगा लिये देशभक्ति नारे लगा रहे थे।

उस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्टी आजादी के 75 वें वर्ष के जश्न में पूरी तरह से रंग गई है। पूरे देश मे कांग्रेस की ओर से गौरव यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से यह यात्रा शुरू हुई है जो 14 अगस्त को समाप्त होगी।
देश की आजादी दिलाने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में जिन्होंने योगदान दिया सबको याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के प्रति दीवानगी है।

उस मौके पर पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, गढ़वा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ई ओबेदुल्लाहक अंसारी, गढ़वा जिला के वरीय उपाध्यक्ष सह नगर ऊंटारी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, बडू दुबे, ईश्वरी चौधरी, ओमप्रकाश चौबे, सुशील चौबे, श्रीकांत चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *