अमहर खास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अगुवाई में निकली गई तिरंगा यात्रा
गढ़वा दृष्टि संवददाता सुनील कुमार
अमहर खास मध्य विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मध्य विद्यालय से निकलकर अमहर ग्राम के भ्रमण करते हुए पुनः मध्य विद्यालय में आकर सभा में तब्दील हो गयी। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी शिक्षक,जनप्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा झंडा लेकर, भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, वंदे मातरम् जैसे नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार ने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है और उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर हम सभी भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत वासियों के लिए तिरंगा शान है । 15 अगस्त 2022 को पूरे हिंदुस्तान को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की भी बात कही। इस मौके पर अमहर पंचायत से वार्ड मुकेश कुमार, शिक्षक विनय सर, रविन्द्र सर, संदीप सर, ब्रजेश सर, विनोद सर, रजनी मैम, पुष्पा मैम तथा अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
Previous post
पुलिसअधीक्षक ने कांडी थाना फैज रवानी को प्रशस्ति पत्र देकर उनके हौसले को बुलंद किए<br>
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating