0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर एक घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को अधौरा गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय, शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी, छात्र-छात्राएं, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली महाविद्यालय प्रांगण से से चलकर गांव के सभी टोले-मोहल्ले का भ्रमण कर वापसी में महाविद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस दौरान ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय की ओर से ग्रामीणों के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराने के लिए 500 से अधिक तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय के सचिव शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में पूरी तरह रंग गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। इस अभियान की सफलता के लिए तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने का आग्रह किया गया। साथ ही सभी घरों पर लहराने के लिए तिरंगे झंडे का वितरण भी किया गया। मौके पर टीडीएम कॉलेज के सचिव शारदा महेश प्रताप देव, प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह, कमलेश्वर पांडेय, अरुण कुमार, वरुण पांडेय, उमेश कुमार सिंह, प्रणय देव, राजीव प्रताप देव, अमित सिंह, पंडा सिंह, जूही सिंह, अमरेश यादव, रजनीश कुमार, ममता सोनी, आशीष शुक्ल, चंचल प्रताप देव, हिलारिया तिग्गा, मोतीचंद, अरविंद प्रताप देव, नवीन प्रताप देव नवीन प्रताप देव, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका, ग्रामीण राजेश्वर प्रताप देव, विनय कुमार देव, धनंजय कुमार देव, इंद्र प्रताप देव, विद्या पासवान, रामनाथ पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विद्यालीय बच्चे उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *