2 0
एन पी एस विद्यालय पिपरी कला पहुंची प्रमुख,प्रधानाध्यापक को लगाया फटकार - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 50 Second

‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌


बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट



‌बिशुनपुरा ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी एन पी एस विद्यालय बियार टोला पिपरी कला पहुंच कर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण। प्रमुख दीपा कुमारी ने देखा कि विद्यालय का नाम भी नहीं लिखा हुआ था। कहीं पर एमडीएम मेनू भी नहीं लिखा गया था,विद्यालय का पंखा अध्यक्ष के यहां पाया गया तो वहीं पर गैस चूल्हा विद्यालय का प्रधानाध्यापक दिनेश पांडे जो अपने घर मे ले जाकर रखें थे। ग्रामीणों ने कहा कि जब से इस विद्यालय में हेड मास्टर दिनेश पांडे आए हैं,बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और अपनी मनमानी तरीके से विद्यालय में दबंगई करते हैं, जांच में पहुंचे बिशुनपुरा प्रमुख दीपा कुमारी ने ग्रामीणों की बात सुनते ही प्रधानाध्यापक दिनेश पांडे को क्लास लगा दी। वहां पर उपस्थित ग्रामीण जनताओ ने प्रमुख से दिनेश पांडे को हटाने की मांग की है विद्यालय का क्लास से लेकर ऑफिस तक दयनीय स्थिति में पाया गया वहीं पर अभी तक प्रतिपूर्ति का पैसा भी नहीं बांटा गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पांडे ने प्रमुख और मीडिया के सामने उसी विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक रामराज पांडे को खुलेआम धमकी दे डाला 10 दिन के अंदर में बताऊंगा प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि 2 दिन के अंदर विद्यालय का नाम, मेनू, तथा विद्यालय के बाहर साफ सफाई ठीक हो जानी चाहिए। वहीं पर ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को खाता खुलवाने के लिए दिनेश पांडे के द्वारा 200 से 250 लिया गया है। ग्रामीणों के बीच दिनेश पांडे पैसा वापस करने को कहा और अपनी गलती को माना लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय से दिनेश पांडे को हटाया जाए। तभी हमारे बच्चे का भविष्य सुधर सकता है प्रमुख ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन। मौके पर अधिकांश संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress