अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि। रमना प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत सचिवालय में भारतीय स्टेट बैंक रमना शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का मुख्य उदेश्य ग्रामीण किसान मजदूर को ऑनलाइन ठगी से कैसे बचे और इस सुखाड़ की विकट स्थित में बैंक द्वारा वित्तीय लोन कैसे प्राप्त करे। उक्त विषयों पर रमना भारतीय स्टेट बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक संजय कुमार वर्मा ने विस्तार से जानकारी दिया। शाखा प्रबंधक द्वारा वित्तीय सहायता के बारे में केसीसी और सीसी के बारे में विस्तार से लोगो को बताया गया और इन वित्तीय सहायता लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज पैनकार्ड, आधार कार्ड, तत्कालीन रसीद, और जीएसटी नंबर होना चाहिए। केसीसी के लिए रसीद और आधार कार्ड जरुरी हैं इसमें किसान ,पटादार ,जमींदार को प्रति एकड़ 30हजार रूपये दिये जायेंगे और अधिकतम 3लाख रूपये बैंक द्वारा दिया जा सकता हैं। एक राशन कार्ड धारी के सदस्यों में से किसी एक को ही लोन दिया जायेगा।
मुखिया अजित कुमार पाण्डेय ने शाखा प्रबंधक से कहा कि लोगो को वित्तीय सहायता मिले जिससे लोग अपना रोजी-रोटी के लिए कोई काम-धंधा शुरू कर सके और जिनका छोटा- मोटा धंधा हैं उसे बढ़ा सके ।इस सभा में काफी संख्या में ग्रामीण जनता और वार्ड सदस्य उपस्थित थे।ग्रामीणों ने लोन सम्बंधित समस्या को रखा जिसे शाखा प्रबंधक द्वारा दूर किया गया।
Read Time:2 Minute, 12 Second