गढ़वा पलामू वासियों के लिए खुशखबरी, दो एक्स्प्रेस ट्रेन का ठहराव एक और स्टेशन पर बढ़ा
गढ़वा पलामू वासियों के लिए खुशखबरी, दो एक्स्प्रेस ट्रेन का ठहराव एक और स्टेशन पर बढ़ा !
रांची इंटरसिटी और सिंगरौली पटना एक्सप्रेस का ठहराव एक और स्टेशन पर बढ़ा
पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए खुशखबरी भरा खबर आया है।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी के अथक प्रयासों से रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18611/18612 का कजरात नावाडीह स्टेशन पर एवं सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का रमना स्टेशन पर स्टॉपेज करने हेतु रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बहुत जल्द ही उक्त संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। विदित है कि उक्त ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग लगातार हुसैनाबाद अनुमंडल एवं रमना-मेराल की जनता द्वारा की जा रही थी। उक्त ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए माननीय सांसद व्यक्तिगत रूप से माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर अनुरोध किया था एवं पत्राचार भी किया था। इसके लिए उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पलामू संसदीय क्षेत्र की तमाम जनता की ओर से धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating