बीएसपी बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष के घर पर हुआ गोष्ठी का आयोजन ,पार्टी विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय
सी के मेहता (बिशुनपुरा) की रिपोर्ट
बरडीहा बाजार स्थित बीएसपी प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर मनोज मेहता के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमे बहुजन समाज पार्टी के सिद्धांत ,मूल्यों और विचारधारा को हर घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प गोष्ठी में मौजूद पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा लिया गया । पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा की बहुजन समाज पार्टी की राजनैतिक भागीदारी को प्रबल बनाने की जिम्मेवारी हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कंधो पर है बीएसपी शुरू से अबतक दबे -कुचले , शोषितो,दलितों पिछड़ों की आवाज सड़क से सदन तक बनते आ रही है। इसलिए हमारी कोशिश हो की वार्ड से लेकर एम. एल. ए, एम. पी. सभी बहुजन समाज पार्टी के विचारधारा वाले लोग निर्वाचित हो यह तभी संभव है जब बूथ स्तर पर मजबूत हो ताकि सभी शोषित वर्ग के लोगो का उत्थान हो सके और बाबा भीम राव अंबेडकर के सपनो का ऐसा लोकतांत्रिक भारत का सपना साकार हो सके जहां आर्थिक ,सामाजिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक हर स्तर पर समानता स्थापित हो ।मौके पर बीएसपी के नेता वाहिद अंसारी, सत्यनारायणजी,श्यामलाल राम , पृथ्वी पासवान ,सुरेश रजवार वीनोद राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating