प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रमुख के अध्यक्षता में बीडीओ,बीडीसी व मुखिया की हुई बैठक।
भवनाथपुर से मो. जुल्फीकर की रिपोर्ट
भवनाथपुर। प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रमुख शोभा देवी के अध्यक्षता में बीडीओ,बीडीसी व मुखिया की बैठक की गई। बैठक के शुरू होने से पूर्व प्रमुख सह मकरी उतरी के वर्तमान बीडीसी रीता देवी ने बैठक में मुखिया,बीडीसी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के रिस्तेदारो को बैठने की बात उठाई जिस पर बीडीओ ने अगले बैठक से किसी भी जनप्रतिनिधि के रिस्तेदारो को बैठक में शामील होने से मना कर दिया है। जबकि प्रायः यह देखा जा रहा है कि पंचायत भवन व सरकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि के बजाए उनके पति, भसूर या अन्य रिश्तेदार कार्य मे भाग ले रहे है जिससे लोंगो में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही महिला आरक्षण का भी सत प्रतिसत लाभ नही मिल पा रहा है। बैठक में पंचायत समिति के द्वारा पारित किया गया कि मकरी पंचायत में पानी टेंकर का कार्य किया जाय एवं प्रखण्ड के सभी टैंकर का मरमती किया जाए। पंचायत समिति की बैठक में भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी एवं चपरी मुखिया शैलेश चौबे को एक साल के लिए बीडीसी मनोनीत किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य का समिति गठन किया गया एवं 15 वें वित्त के सम्पूर्ण गाइड लाइन एवं योजनाओं का चर्चा और चयन की प्रक्रिया से संबंधित बैठक में निर्णय लिया गया। साथ ही सभी विभागों की संचालन के लिए विभाग वार समिति का गठन किया गया। जिसमे सामान्य प्रशासन के अध्यक्ष प्रमुख शोभा देवी, कृषि एवं उद्योग के रीता देवी, स्वास्थ शिक्षा के उप प्रमुख, वितीय अक्षणं एवं योजना विकास के प्रमुख शोभा देवी, सहकारिता समिति के हसीना बेगम, महिला विकास एवं सामाजिक कल्याण के उप प्रमुख,वन एवं पर्यावरण समिति, चंदन कुमार ठाकुर, सरकार तथा संकर्म समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रमुख एवं उप प्रमुख को बनाया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating