फर्जी कार्य करने के दबाव बनाने व कार्य नही करने पर स्वयंसेवक को पिटाई कर दी गई
भवनाथपुर से मो. जुल्फीकर की रिपोर्ट
भवनाथपुर। प्रखण्ड क्षेत्र के अरसली उत्तरी पंचायत मुखिया इशरत जहां के भसुर तसबीन अंसारी के द्वारा पंचायत के स्वयंसेवक संजय ठाकुर को फर्जी कार्य करने के दबाव बनाने व कार्य नही करने पर गुरुवार को पिटाई कर दी। जिससे आक्रोशित स्वयंसेवक संघ ने भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो को शुक्रवार को आवेदन देकर दोषी व्यक्ति पर कानूनी करवाई करने की मांग की है। बीडीओ ने करवाई का अस्वाशन दिया है ।
घटना के बारे में संजय ठाकुर ने बताया कि पंचायत के मुखिया ईसरत जहाँ के भसुर तसबीन अंसारी बराबर हम पर अधूरे आवास का फोटो करने का दबाव बना रहे थें और उनका कहना है कि पंचायत का मुखिया मै ही हूँ जो कहता हूं वह कार्य तुमको करना पड़ेगा।जिसपर मैने कहा कि आवास अभी अधूरा है पूरा होने पर ही विधिसमवत करवाई करेंगे जिससे आक्रोशित होकर मेरे साथ तासबीन अंसारी ने थपड व लात घुसे से पिटाई कर दी और आगे भी बात नही मानने पर स्वयं सेवक पद से हटाने व जान से मारने की धमकी दिया है जिससे मै और मेरा परिवार काफी डरे सहमे है।
इस बावत बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में कानूनी करवाई की जायेगी ।
इस मौके पर स्वयंसेवक निरंजन पाठक ,राजकुमार, रेखा कुमारी ,कौशल सिंह ,विवेक गुप्ता, बीरबल राम, अभिषेक गुप्ता, ओम आर्य शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating