तलाब में गिरे बस से यात्रियों की बचाई थी जान, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
तलाब में गिरे बस से यात्रियों की बचाई थी जान, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
गढ़वा पुलिस अधीक्षक से सम्मान प्राप्त करते ये गढ़वा जिला के वे लोग हैं जिन्होंने आधी रात को तलाब में गिरे बस से यात्रियों की जान बचाई थी। उस वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस 10 फिट गहराई वाले तालाब में गिर गया। जन्माष्टमी का दिन था बस गढ़वा के रास्ते बिहार के पटना से छत्तीसगढ़ जा रही थी। 19 अगस्त की रात्रि में गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम करूआ कला में एक बस यात्रियों से भरी बस तालाब में गिर गई थी। उक्त बस में सवार यात्रियों को इसी गांव की सुषमा देवी पति धीरज तिवारी, नवनीत तिवारी पिता धर्मेन्द्र तिवारी, उज्जवल तिवारी पिता उपेन्द्र तिवारी एवम विपिन तिवारी पिता अवधेश तिवारी सभी ग्राम करूआ कला, थाना+जिला गढ़वा के द्वारा अच्छे और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्य का पालन करते हुए तुरंत घटनास्थल पर जाकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन लोगों को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनकी भूमिका से किसी भी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ। रात के वक्त बस गिरने से यात्रियों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी की जान बचा ली गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
इनके इस नेक कार्य को सलाम।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating