राष्टीय जनता पार्टी के द्वारा कांडी प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का किया गया चयन
कांडी प्रखंड से से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में दिन गुरुवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की गई ।बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षक के रूप में लातेहार प्रभारी बसन्त कुमार यादव के द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें उपस्थित सभी सक्रिय राजद कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए इमामुद्दीन खान का नाम प्रस्तावित किया पर्यवेक्षक द्वारा निर्विरोध रूप से इमामुद्दीन खान को अध्यक्ष पद पर हेतु चयन किया गया जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमामुद्दीन खान द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु विनय कुमार यादव को निर्विरोध रूप से चयन किया गया वहीं पार्टी की मजबूती के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया नवनिर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय जनता दल से बेहद लगाव है इस पार्टी का उत्थान करने व मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर अपने पद व कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा वहीं उपाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए मैं सदैव तत्परता के साथ कार्य करूँगा बैठक में युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, चटनियां पँचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, जोखन खलीफा, शिवनाथ यादव, नुरुल मियां, अनूप कुमार, लड्डू हवारी, जुब्रील खान, लालमोहम्मद खान सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कांडी मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन जारी
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6...
कांडी प्रखंड में नारायण यादव को मिला प्रमुख का प्रभार
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। कांडी प्रखंड कार्यालय पर सोमवार का प्रमुख नारायण यादव ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने...
नैना बार में कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है पुलिया
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनाबार के पुलिया बड़ी घटना की अंजाम कभी भी दे...
बरडीहा में जनसभा:क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- ब्रह्मदेव प्रसाद
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बुधवार को बरडीहा में जनसभा को...
सनराइज क्लब गम्हरिया में सुंदरबंध छठ घाट पर सामूहिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। रविवार को सनराइज क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष श्री अजय प्रसाद यादव जी की अध्यक्षता...
62 वर्षीय जय किशुन मिस्त्री ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली
विवेक मिश्रा की रिर्पोट गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के देवडीह गांव निवासी लगभग 62...
Average Rating