रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका अनुमंडल मुख्यालय रंका पंचायत भवन में रंका प्रखंड के 14 पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों का बैठक दिनेश प्रसाद वार्ड सदस्य के अगुवाई में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का गठन किया जाए। जिसमें वार्ड सदस्य संघ रंका प्रखण्ड के अध्यक्ष के रूप में दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी को चयनित किया गया ।उपाध्यक्ष के रूप में मुबारक अंसारी खपरो, सफिना खातून मानपुर , लालती देवी, मनोज सोनी, वहीं सपना देवी सचिव विमला देवी सत्येंद्र प्रसाद यादव उपसचिव गायत्री देवी उपेंद्र प्रसाद मंत्री नगीना देवी उप मंत्री पार्वती देवी संगठन मंत्री कविता देवी और संगठन मंत्री ममता देवी कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार चौधरी उर्फनंदू राम उप कोषाध्यक्ष मीरा देवी मीडिया प्रभारी शोभा देवी अमित कुमार रवि उपमीडिया प्रभारी कविता देवी रंका प्रखंड के 14 पंचायत के सभी वार्ड कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित सारे वार्ड सदस्य रेखा देवी गीता देवी/किरण कुमारी सरस्वती देवी रीता देवी उप मुखिया चिट्टियां संगीता देवी उप मुखिया तमगे काला हबी प्रताप सिंह राजेश कुमार गुप्ता सुदामा पासवान अशोक नायक जयराम प्रसाद लक्ष्मी देवी शोभा देवी सीमा देवी जोग्नती कुमारी हजारी राम सतेंदर राम रवि सरवन राम आदि उपस्थित थे।