प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी ने संकुल साधन सेवियों के साथ की बैठक।
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका प्रखण्ड संसाधन केंद्र के सभी संकुल साधन सेवियों के साथ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने विद्यालयों में जाति प्रमाण पत्र बच्चों को युद्ध स्तर पर बनाने को लेकर बैठक की ।बैठक में सभी संकुल साधन सेवीयों को अपने-अपने संकुल आधीन विद्यालय को विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य क्रियाशील नहीं है ,उन्हें जाकर उत्प्रेरित करें और सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में प्रत्यक्ष रुप से भूमिका अदा करें। बताते चलें गढ़वा उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी विद्यालय के छात्र -छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी प्रधानाचार्य/ प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है ।लेकिन जमीन का रसीद एवं खतियान का नहीं होने के कारण तकनीकी परेशानियां शिक्षकों के समक्ष आ रही है ।ऐसी स्थिति में सरकार का निर्देश है कि त्वरित रूप से इस दिशा में पहल कर बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। जो ससमय होता प्रतीत नहीं दिख रहा है ।इस अवसर पर संकुल साधन सेवी जन विजय शुक्ला देवेंद्र नाथ उपाध्याय संजय प्रसाद पंकज कुमार गुप्ता सद्दाम खान महबूब अंसारी राकेश कुमार तिवारी चंदेश्वर तिवारी चंद्रमौली तिवारी सतीश चंद्र दुबे सत्येंद्र मेहता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating