भगत सिंह चौक पिपरतर धर्मदेव ठाकूर के आवास में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सूर्या क्लब के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई
रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक पिपरतर धर्मदेव ठाकूर के आवास में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सूर्या क्लब के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें धूमधाम से नवरात्र-दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही कार्यक्रम अच्छे तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए एक पूजा समिति का भी गठन किया गया,जिसमे सर्वसम्मति से हिटलर कुमार को अध्यक्ष, शशि कुमार को सचिव एवं मोनू सिंह को कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष ,सूचना मंत्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, व्यवस्थापक सौरभ ठाकुर,राजेश सोनी को उपसचिव एवं अनमोल सोनी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हिटलर कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सूर्या क्लब के तत्वावधान में भव्य रूप से दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया जाने वाला पूजा पंडाल आकर्षक का केंद्र रहेगा,कहा कि लाइटिंग ,डेकोरेशन एवं ध्वनि विस्तार का भी उचित व्यवस्था की जायेगी।साथ ही सभी भक्तों से भक्ति भाव से इस कार्यक्रम में शामिल होने एवं सहयोग करने का आह्वान भी किया।मौके पर सूर्या क्लब के सदस्य आकाश कुमार, उमाशंकर यादव,बिनय कुमार, मुन्ना सोनी,सुरेंद्र यादव,योगेंद्र यादव,सोनू सोनी,मुन्ना ठाकुर,ब्रजेश कुमार, राकेश कुमार, लालबाबु प्रसाद,धर्मदेव ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating