रंका के मझिगाॅवा में दो महिलाओं का वज्रपात से दर्दनाक मौत के बाद पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह परिवार जनों से मिलकर ढाढस दिया
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका थाना क्षेत्र सिरोई पंचायत अंतर्गत मझिगाॅवा गांव निवासी अजय उरांव की पत्नी फुलवंती देवी 25 वर्ष तथा कृष्णा उरांव की पत्नी सिमित्री देवी 40 वर्ष का धान रोपने के क्रम में वज्रपात होने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो थी यह समाचार सुनकर क्षेत्र के पूर्व विधायक सह प्रदेश के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संस्कार कार्य हेतु आर्थिक मदद की, तथा खाद्य सामाग्री मुहैया कराया।मौके पर उपस्थित मृतक के परिजनों को ढाढ़स दिलाते हुए कहा कि प्राकृतिक मृत्यु से आकस्मिक दुर्घटना पर राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक मृतक परिवार के आश्रित को 4 लाख रूपये मुवाबजा का प्रावधान है ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम से इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई के लिए बात हुई है। राज्य सरकार के संबंधित विभाग के सचिव से राॅची में बात कर शीघ्र मुवाबजा के लिए पहल करूँगा।ताकि ससमय मुवाबजा मृतक के आश्रित को मुहैया हो सके। इस अवसर पर बालश्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह वीरबांध के समाजसेवी रामजी यादव जगन्नाथपुर उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating